27 सितंबर 2026 - 20:26
सऊदी लड़ाकू विमानों के बाज़ार पर भीषण हमले, सैंकड़ों लोग घायल, कई की मौत 

सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के तइज़ प्रांत के एक बाज़ार पर हवाई हमला किया, जिसमें शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 50 लोग मारे गए या घायल हुए हैं।

यमन के खिलाफ सऊदी अरब की बर्बरता थमने का नाम नहीं ले रही है। आम लोगों और नागरिक सुविधाओं को निशाना बना कर किये जा रहे हमलों में भारी जन हानि हो रही है। यमन के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर याह्या सरीअ ने कहा कि सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के तइज़ प्रांत के एक बाज़ार पर हवाई हमला किया, जिसमें शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 50 लोग मारे गए या घायल हुए हैं।

याह्या सरीअ के अनुसार, सऊदी एफ-15 लड़ाकू विमान ख़मीस मुशैत एयरबेस से सुबह करीब 11 बजे तइज़ की ओर रवाना हुए और 11:29 बजे तइज़ के बाज़ार पर दो हवाई हमले किए।

यमनी प्रवक्ता ने इस हमले को नागरिकों के खिलाफ गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में लगभग 50 लोग हताहत हुए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सऊदी लड़ाकू विमानों ने सुबह 11:37 बजे तइज़ से अल-जौफ़ प्रांत की ओर रुख किया और वहां ख़ब व अल-शअफ़ इलाके में चार हवाई हमले किए।

याह्या सरीअ के मुताबिक, सऊदी विमान दोपहर करीब 2 बजे अल-जौफ़ से लौटकर ख़मीस मुशैत एयरबेस वापस चले गए।

बता दें कि मृतकों और घायलों की संख्या शुरुआती रिपोर्ट पर आधारित है मरने वालों या घायलों का आंकड़ा बदल सकता है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha